रणदीप हुड्डा बने पिता, पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म

 

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी, जिसके बाद फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
रणदीप हुड्डा ने एक्स अकाउंट पर पिता बनने की गुड न्यूज शेयर की। साझा की गई तस्वीर में उनके पिता अपनी नवजात पोती को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, “दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई। आज मैं पिता बन गया हूं। सबसे खास बात लिन, तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया। तुमने मुझे पिता बनाया और हमारी छोटी सी परी को इस दुनिया में लाई। एक छोटी सी बेटी और जिंदगी भर का प्यार।”
फैंस और सितारों ने दी बधाईजैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस और कई फिल्मी हस्तियों ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया। फैंस शुभकामनाएं देते हुए रणदीप और लिन के नए सफर के लिए खुशी जता रहे हैं।
2023 में की थी शादीरणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2023 में शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब बेटी के जन्म के साथ उनके परिवार में नई खुशियां जुड़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *