बंगाल चुनाव से ठीक पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली दौरे पर मौजूद बोस ने राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र भेजा, जो आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की सियासत में भूचाल ला सकता है।

सूत्रों के अनुसार, बोस दिल्ली में थे जब उन्होंने यह फैसला लिया। इस्तीफे के पीछे की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन यह कदम चुनावी माहौल में अहम माना जा रहा है। बोस का कार्यकाल विवादास्पद रहा—मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनकी टकराव की खबरें सुर्खियां बटोरती रहीं। विशेष रूप से पोस्ट-पोल वायलेंस जांच और विधेयकों पर असहमति ने दोनों के बीच खाई बढ़ाई थी।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह इस्तीफा भाजपा और तृणमूल के बीच जंग को नया मोड़ दे सकता है। राष्ट्रपति भवन से इस्तीफे की स्वीकृति की पुष्टि अभी नहीं हुई। राज्य में चुनावी सरगर्मी चरम पर है, ऐसे में नया राज्यपाल कौन बनेगा, इस पर नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *