होली में हुड़दंग करने वाले 277 गिरफ्तार, 12.4 लीटर अवैध शराब जब्त

 

कोलकाता, 05 मार्च । होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने अव्यवस्थित आचरण के आरोप में कुल 277 लोगों को गिरफ्तार किया। विभिन्न डिवीजनों में की गई कार्रवाई के दौरान यह गिरफ्तारियां की गईं। कोलकाता पुलिस ने गुरुवार सुबह अपने बयान में ये जानकारी दी है।

इसमें बताया गया है कि अभियान के दौरान पुलिस ने 12.4 लीटर अवैध शराब भी जब्त की। अधिकारियों के अनुसार त्योहार के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी रखी गई थी। जहां-जहां भी हुड़दंग और मारपीट की सूचना मिली वहां पहुंची पुलिस की टीम ने गिरफ्तारियां की है।

पुलिस ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *