सनातन संगम की तरफ से धर्म सभा का आयोजन

रानीगंज/ सीताराम दास ओमकार देव जी का 135 वा इवेंट एनिवर्सरी का आयोजन सनातन संगम संस्था की तरफ से श्री श्री सीताराम जी भवन में आयोजित हुआ। श्री श्री नाम संकीर्तन, पूजा आरती एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। धर्म सभा को संबोधित किया प्रोफेसर दीनानाथ घटक, प्रोफेसर वासुदेव मंडल चट्टोपाध्य, प्रोफेसर रविंद्र नाथ दीक्षित एवं मुख्य वक्ता किंकर सामानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया इस अवसर पर पूरे शिल्पांचल से सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित हुए एवं गुरुजी का संदेश को ध्यानपूर्वक सुना। सनातन संगम के महासचिव रवींद्र भालोटीया ने बतलाया कि वर्तमान समय में लोगों के पास खुद के लिए समय कम है गुरुजी के आदर्श पर चलकर जीवन को धन्य बनाना है तभी हम लोग देश की प्रगति में योगदान दे पाएंगे इस अवसर पर प्रसाद का आयोजन हुआ। संस्था के अध्यक्ष सुकुमार घटक, अजय बगड़िया, शांतनु मुखर्जी, डॉक्टर बीबी मुखर्जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *