होली पर सियालदह मंडल ने 9 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का किया ऐलान

कोलकाता, 27 फरवरी 2026: होली के रंग-उत्सव में यात्रियों की भीड़ से टिकट न मिलने की समस्या से निपटने को पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल ने सियालदह व कोलकाता से 9 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। बिहार, यूपी, उत्तर बंगाल, असम व उत्तराखंड मार्गों पर फोकस करते हुए ये ट्रेनें प्रतीक्षा सूची की परेशानी कम करेंगी और 12,600 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध कराएंगी

मुख्य ट्रेनों में 03183/03184 (सियालदह-मधुबनी) हर शनिवार 28 फरवरी, 2, 7 व 9 मार्च को चलेगी, मधुबनी से सोमवार को वापसी। 03131/03132 (सियालदह-गोरखपुर) सोमवार-गुरुवार को सियालदह से व बुधवार-शनिवार को गोरखपुर से फरवरी अंत व मार्च शुरू तक। कोलकाता-मधुबनी पर 03185/03186 (शुक्रवार/रविवार) व 03187/03188 (मंगलवार/गुरुवार) व्यस्त दिनों में दौड़ेंगी।

उत्तर बंगाल के लिए 03129/03130 (कोलकाता-न्यू जलपाईगुड़ी) 28 फरवरी व 2 मार्च को, जबकि 03101/03102 (सियालदह-मालदा टाउन) 27 फरवक्रीष  से 22 मार्च तक हर शुक्रवार-रविवार। लंबी दूरी पर 05932/05931 (डिब्रूगढ़-कोलकाता) 23 फरवरी, 2 व 9 मार्च को; 04312/04311 (ऋषिकेश-कोलकाता) 28 फरवरी व 4 मार्च को; 05059/05060 (कोलकाता-लालकुआं) मार्च के हर शनिवार-गुरुवार।

मंडल ने यात्रियों से जल्द बुकिंग की अपील की है, ताकि होली का उत्साह अपनों संग बरकरार रहे। ये सेवाएं भीड़ प्रबंधन व सुगम यात्रा सुनिश्चित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *