धूमधाम से निकाली गयी श्री श्याम बाबा की निशान यात्रा

कोलकाता : हर साल की भांति इस साल भी श्री श्याम बाबा की निशान यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई जिसमें करीबन 2000 भक्त निशान लेकर शुक्रवार सुबह हिंदुस्तान पार्क (न्यू अलीपुर) से श्री श्याम मंदिर चंडीतल्ला तक गए l
तारक सिंह ने पत्रकार धर्मवीर सिंह को जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भी धूमधाम से निशान यात्रा निकाली गई जिसमें सभी भक्त बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिए l

वहीं दूसरी और श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन संध्या के समय किया गया था जिसमें भक्तों का जन सैलाब देखने के लिए मिला जिसमें प्रसिद्ध भजन प्रवाहक मौजूद रहे और श्याम के भजनों पर भक्त झूमते गाते हुए दिखाई दिए l

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से तारक सिंह (प्रेसिडेंट), अमित सिंह (सेक्रेटरी), मनोज चौधरी (वाइस प्रेसिडेंट), सौरभ अग्रवाल (प्रेसिडेंट – श्याम मंदिर), चेतन अग्रवाल, पुनीत कनोई, संदीप अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विकास शर्मा, विनोद चमड़िया, राजेश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल के अलावा कई अन्य मेंबर का महत्वपूर्ण योगदान रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *