फ्रेंड्स क्लब का 23 वा वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित

रानीगंज/ पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने में सफल रानीगंज फ्रेंड्स क्लब का 23 वा वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह रामदास केदारनाथ मेमोरियल हाल में आयोजित हुआ ‌ वर्ष 2026- 27 के नये कार्यकारणी कमेटी के सदस्यों ने शपथ ग्रहण लिया। अध्यक्ष महेंद्र बगड़िया ने नवनियुक्त अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह वाधवा को कॉलर पिन पहनाकर आने वाले वर्षों का अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा जबकि सचिव मुकेश बरनवाल ने नवनियुक्त महासचिव का पद अनुप सराफ को विधिवत सौंपा। महेंद्र बगड़िया ने अपने कार्यकाल के सक्रिय रूप से समाज सेवा का कार्य करने वाले सदस्यों को सैवैन स्टार अवार्ड से नवाजा। नवनियुक्त अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह वाधवा एवं महासचिव अनूप सराफ ने विधिवत शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति सुंदर भालोटीया, विशिष्ट अतिथि उद्योगपति राहुल अग्रवाल, समाजसेवी जुगल किशोर गुप्ता , उद्योगपति निरंजन गोरी सरिया , समाजसेवी देवेन्द्र साव एवं समाजसेवी मनोज ओझा ने नई टीम के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अतिथियों ने फ्रेंड्स क्लब के द्वारा की जा रही सामाजिक गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरण तक पर्यावरण का संदेश पहुंचाने की प्रशंसा व्यक्त की। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीयों को सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण के पश्चात वैलेंटाइन डे समारोह के तहत नृत्य संगीत की प्रस्तुति की गई फ्रेंड लेडी सोनल पातेसरिया ने वैलेंटाइन डे कार्यक्रम का संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन मुकेश बरनवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *