
आसनसोल। आसनसोल कोर्ट में आज भी बम की अफवाह के तीसरे दिन भी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सघन जांच अभियान जारी रहा। पूरे कोर्ट परिसर में स्निफर डॉग और मेटल डिटेक्टर की मदद से व्यापक तलाशी ली गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
लगातार मिल रहे धमकी भरे ईमेल के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जगह-जगह पुलिस पहरा देखा गया और आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि न्यायालय परिसर में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
