
आसनसोल। एक बार फिर आसनसोल जिला जज एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अदालत परिसर में बम रखे जाने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया।nजिला जज के पास एक ईमेल पहुंचा, जिसमें नमाज़ के बाद विस्फोट करने की धमकी दी गई थी। ईमेल में अदालत परिसर को निशाना बनाने की बात कही गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसनसोल अदालत परिसर में पुलिस ने बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। मौके पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ध्रुव दास भी उपस्थित रहे और स्थिति का जायजा लिया। भरत दास, चीफ मैजिस्ट्रेट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने बताया कि यह ईमेल कोयम्बटूर से किसी पाकिस्तानी संगठन के नाम से भेजा गया है। ईमेल में नमाज़ के बाद विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है। फिलहाल अदालत परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
