कुल्टी नपा के पुर्व अध्यक्ष फाबला नेता की पत्नी कमला देवी के निधन से बारकऱ क्षेत्र मे शोक

बराकर. कुल्टी नगर पालिका के पुर्व चेयरमैन सह वरिष्ठ फाबला नेता मधुर कांत शर्मा की पत्नी कमला देवी का निधन गुरुवार की रात्री अचानक तबियत बिगड़ने से हो गया. शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार बराकर नदी तट स्थित मारवाड़ी शमशान घाट पर किया गया, स्वर्गीय कमला देवी के निधन की खबर पाकर पुरे बराकर मे शोक की लहर देखी गयी, शोक संतप्त परिवार को संतावना देने के लिये शुक्रवार की सुबह से ही राजीनीति,सामाजिक, ब्यवसाई, अधिवक्ता, पत्रकारिता आदि वर्ग के लोग जिनमें स्थानीय कुल्टी से भाजपा बिधायक डाक्टर अजय पोद्दार, भाजपा के राज्य नेता जीतेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक उज्जवल चाटर्जी, फाबला नेता भवानी आचार्य, राजू पंडित,
वरिष्ठ संपादक प्रदीप सुमन, मदन सिंग,सज्जन पारीक, रामजी यादव, बराकर चेम्बर के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, सचिव किशन दुदानी, बराकर गौशाला के सचिव अर्जुन अग्रवाल,ब्यवसाई समाज सेवी ओम प्रकाश केजरीवाल, प्रकाश चौधरी, अधिवक्ता सीबी शर्मा, सचिन शर्मा, मुख्य रूप से शामिल रहे, सवर्गीय कमला देवी के ज्येष्ठ पुत्र बिकास शर्मा ने अंतिम संस्कार किया, शोकाकुल अनुज बिनीत शर्मा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *