आसनसोल मे कृष्णा प्रसाद का जनसंपर्क अभियान, भाजपा के समर्थन में लोगों से किया संवाद

आसनसोल। आसनसोल शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी एवं भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने बुधवार सुबह अपने कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। यह अभियान आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या 15 के नौडिया बाजार और सीडी मार्केट इलाके में आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान कृष्णा प्रसाद ने स्थानीय नागरिकों से घर-घर जाकर मुलाकात की और भाजपा के समर्थन में संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों को भाजपा शासित राज्यों में हुए विकास कार्यों, जनहित योजनाओं और विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और पारदर्शिता के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करती है।

कृष्णा प्रसाद ने आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए लोगों से अपील की कि वे पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करें। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान तृणमूल कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और राज्य के समुचित विकास में बाधा बन रही है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि राज्य को नई दिशा देने और विकास की रफ्तार तेज करने के लिए भाजपा को समर्थन दें।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी लोगों से सीधा संवाद कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्थानीय स्तर पर भाजपा के समर्थन को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में क्षेत्र के कई पार्टी पदाधिकारी और समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *