डॉ. मेघनाद साहा की पुण्यतिथि पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता, 16 फ़रवरी ।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर विश्वविख्यात वैज्ञानिक और बंगाल के गौरव डॉ. मेघनाद साहा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि डॉ. मेघनाद साहा न केवल एक महान वैज्ञानिक थे, बल्कि बंगाल के कृतज्ञ और गौरवशाली सपूत भी थे। उनके विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को देश और दुनिया हमेशा याद रखेगी।

ममता बनर्जी ने कहा कि डॉ. साहा का जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनका योगदान भारतीय विज्ञान के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *