पश्चिम बंगाल राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन की जिला शाखा में मंत्री मलय घटक शामिल, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

आसनसोल। आसनसोल जिला पुस्तकालय में शनिवार को पश्चिम बर्धमान शाखा की ओर से पश्चिम बंगाल राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य के मंत्री मलय घटक मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। बैठक में मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी, पार्षद अनिमेष दास समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सम्मेलन के दौरान सरकारी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
मंत्री मलय घटक ने कर्मचारियों से संवाद करते हुए आश्वासन दिया कि उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। साथ ही कुछ नए विषयों पर भी कर्मचारियों के साथ बातचीत कर उन्हें सुलझाने का भरोसा दिलाया गया। बैठक के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने और त्वरित समाधान की दिशा में पहल करने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *