सर बिरेन मुखर्जी की जयंती पर कार्यक्रम, मंत्री मलय घटक ने दी श्रद्धांजलि

आसनसोल। शनिवार को भारती भवन संचालन कमेटी की ओर से सर बिरेन मुखर्जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य के मंत्री मलय घटक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय उद्योग के विकास में सर बिरेन मुखर्जी का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि हम सभी आभारी हैं कि उनकी स्मृति में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री ने बताया कि सर बिरेन मुखर्जी ने बंगाल आयरन के नाम से भारत की पहली स्टील इंडस्ट्री की स्थापना यहां की थी, जहां हजारों लोग कार्यरत थे और आज भी बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले कुल्टी में उद्योग की नींव रखी गई, उसके बाद बर्नपुर में विस्तार हुआ। आज यही संयंत्र IISCO Steel Plant के रूप में देशभर में प्रसिद्ध है, जो आगे चलकर स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के तहत जाना जाता है। मंत्री ने कहा कि यह सब सर बिरेन मुखर्जी की दूरदर्शिता और मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *