सिलीगुड़ी पहुंचे फिरहाद हाकिम, नगर निगम का किया निरीक्षण

सिलीगुड़ी, 12 फरवरी राज्य के नगर विकास एवं शहरी विकास मंत्री तथा कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हाकिम का गुरुवार को सिलीगुड़ी पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम के प्लेटिनम जुबली भवन के सभाकक्ष का निरीक्षण किया।

सभाकक्ष में पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले नगर निगम की आधारभूत संरचना और भवन के नक्शे का अवलोकन किया तथा सुंदर निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों की सराहना की। दौरे के दौरान मंत्री ने वार्डों के पार्षदों से अलग-अलग मुलाकात की और लंबी चर्चा की। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, नागरिक सेवाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर खुलकर विचार-विमर्श हुआ।
पार्षदों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना होगा तथा आम लोगों तक अधिक सक्रियता के साथ पहुंच बनानी होगी। चर्चा के दौरान फिरहाद हाकिम ने चुनावी तैयारियों पर भी बात की और मुख्यमंत्री को दोबारा विजयी बनाने के लक्ष्य के साथ एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के हित में संगठन को और सशक्त बनाना जरूरी है।
वहीं, पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में सिलीगुड़ी नगर निगम को लेकर कुछ बड़ी योजनाएं प्रस्तावित है। निगम के दायरे और सेवाओं के विस्तार पर भी विचार किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *