विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने शुरू की घोषणा पत्र की तैयारी, जनता से मांगे सुझाव

आसनसोल। आगामी विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जनता से सीधे संवाद बढ़ाते हुए अपने घोषणा पत्र की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से आम लोगों से अपील की जा रही है कि वे राज्य के विकास से जुड़े अपने सुझाव और राय साझा करें, ताकि उन्हें भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके। इसी कड़ी में मंगलवार को आसनसोल स्थित भाजपा संगठन जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता तापस राय ने इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तापस राय ने कहा कि भाजपा चाहती है कि राज्य को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। लोगों के विचार, उनकी समस्याएं और अपेक्षाएं हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं, और उन्हीं के आधार पर पार्टी अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी।”
उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि जनता की आवाज को नीति निर्माण का हिस्सा बनाने की गंभीर पहल है। तापस राय ने बताया कि नागरिक अपने सुझाव कई माध्यमों से भाजपा तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए पार्टी ने टोल फ्री नंबर: 📞 9727 294 294 और वेबसाइट: 🌐 www.combiksitpaschimbag2026.com� जारी किया है। इन माध्यमों के जरिए लोग राज्य के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय दर्ज करा सकते हैं। वही तापस राय ने वाम मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा “पिछले 49 वर्षों में वाम मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में पश्चिम बंगाल की जनता को वह विकास नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थी।”
उन्होंने दावा किया कि “2026 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनने पर जनता से प्राप्त सुझावों के आधार पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और राज्य को नई दिशा दी जाएगी। इस अवसर पर आसनसोल संगठन जिला अध्यक्ष देवतानू भट्टाचार्य, मदन मोहन चौबे सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने इस जनभागीदारी अभियान को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *