सिलीगुड़ी नगर निगम ने एंबुलेंस व अत्याधुनिक वाहनों का किया शुभारंभ

 

सिलीगुड़ी, 10 फरवरी । सिलीगुड़ी नगर निगम (एसएमसी) नए स्वरूप और आधुनिक सुविधाओं के साथ आगे बढ़ रही है। मंगलवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में मेयर गौतम देव ने हरी झंडी दिखाकर बायो-टॉयलेट वाहन, रिकवरी वैन, स्काईलैंडर वाहन और दो एंबुलेंस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर n…मेयर रंजन सरकार, चेयरमैन प्रतुल चक्रवर्ती, एमएमआईसी दुलाल दत्त, मानिक दे, कमल अग्रवाल सहित कई पार्षद उपस्थित रहे।
हाल ही में सिलीगुड़ी नगर निगम के नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया गया। इस भवन में मेयर, डिप्टी मेयर, एमएमआईसी और पार्षदों के लिए अत्याधुनिक कक्षों के साथ एक नया सभागार भी तैयार किया गया है। इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के साथ-साथ नागरिक सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ व गतिशील बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने कई नई सेवाओं और वाहनों की शुरुआत की।

मेयर गौतम देव ने बताया कि आवश्यक वाहनों और आधुनिक बुनियादी ढांचे के माध्यम से नागरिक सेवाओं को और बेहतर बनाना ही सिलीगुड़ी नगर निगम का मुख्य लक्ष्य है। इसी के तहत सोलर सिस्टम से युक्त बायो-टॉयलेट वाहन भी शुरू हो गया है। जो पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग है।

अब तक नगर निगम की गाड़ियां खराब होने पर निजी तौर पर रिकवरी वैन किराए पर लेनी पड़ती थी। इस समस्या के समाधान के लिए निगम ने अपनी खुद की अत्याधुनिक रिकवरी वैन खरीदी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *