सिटी टुडे न्यूज़ की दूसरी वर्षगांठ का आयोजन, आसनसोल शिल्पांचल में तेज़ी से बढ़ रही लोकप्रियता

आसनसोल शिल्पांचल के तेजी से उभरते और चर्चित न्यूज़ चैनल सिटी टुडे न्यूज़ की दूसरी वर्षगांठ का आयोजन रविवार को किया गया। यह कार्यक्रम हटन रोड स्थित सिटी टुडे न्यूज़ कार्यालय के पास आयोजित हुआ, जिसमें राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के 47 नंबर वार्ड के पार्षद एवं बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, ईसीएल के पूर्व डायरेक्टर एके झा, समाजसेवी राजू सिंह सलूजा, पवन गुटगुटीय, तृणमूल कांग्रेस नेता शाहिद परवेज़, वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा, मंच संचालन कर रहे पूर्व पार्षद प्रबल बोस, सिटी टुडे न्यूज़ के संपादक सतीश चंद्र एवं विकास चंद्र सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता, उत्तरीय एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी पवन गुटगुटीय ने कहा कि सिटी टुडे न्यूज़ के संपादक सतीश चंद्र ने पत्रकारिता के दो दशक देखे हैं। प्रिंट मीडिया से लेकर इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया तक का उनका अनुभव दर्शकों तक सही और सटीक पत्रकारिता पहुंचाने में सहायक है। वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा ने कहा कि आज डिजिटल मीडिया का युग है, जहां खबरें तुरंत लोगों तक पहुंचती हैं। सिटी टुडे न्यूज़ ने अपने दो वर्षों में अच्छी पहचान बनाई है। सतीश चंद्र का अनुभव उनके पुत्र विकास चंद्र को भी आगे बढ़ने में लाभ देगा। तृणमूल कांग्रेस नेता शाहिद परवेज़ ने कहा कि आसनसोल के लोगों को सिटी टुडे न्यूज़ के माध्यम से अनुभवी और पारदर्शी पत्रकारिता मिल रही है। उन्होंने चैनल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ईसीएल के पूर्व डायरेक्टर एके झा ने कहा कि सिटी टुडे न्यूज़ का समाचार प्रस्तुत करने का तरीका अलग है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
मीम नेता दानिश अज़ीज़ ने कहा कि सिटी टुडे न्यूज़ सच्चाई लिखता है और आम जनता की आवाज़ बन चुका है। चैनल स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ सभी को एक मंच पर सम्मान देता है। बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी ने कहा कि उन्हें हर साल इस आयोजन में आमंत्रित किया जाता है और वे इसमें शामिल होते हैं। सिटी टुडे न्यूज़ तेजी से आगे बढ़ रहा है और सच्चाई को सामने लाने का कार्य कर रहा है।कार्यक्रम के दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल राज्य भाजपा सदस्य कृष्णदु मुखर्जी, समाजसेवी बूंबा मुखर्जी, राजकुमार सिंह पप्पू, सुधा अमृत के कोस्तव गोराई सहित अन्य जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे।
भाजपा नेता कृष्णदु मुखर्जी ने कहा कि सिटी टुडे न्यूज़ के संपादक सतीश चंद्र अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने चैनल की निरंतर प्रगति और सच्ची पत्रकारिता के लिए शुभकामनाएं दीं।समाजसेवी एवं NFITU नेता बूंबा मुखर्जी ने कहा कि सिटी टुडे न्यूज़ खबरों को विस्तार से और बिना किसी रंग के प्रस्तुत करता है, जो सटीक और निष्पक्ष पत्रकारिता का उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *