जामुड़िया बांग्ला पखो की ओर से केंदा पुलिस फाड़ी के नव-नियुक्त प्रभारी मिहिर दे को किया गया सम्मानित

जामुड़िया। जामुड़िया क्षेत्र में सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन बांग्ला पखो जामुड़िया की ओर से केंदा पुलिस फाड़ी के नव-नियुक्त प्रभारी मिहिर दे को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह संगठन और पुलिस प्रशासन के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और बेहतर समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बांग्ला पखो के पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त प्रभारी मिहिर दे का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं सम्मान स्मारक भेंट कर किया। संगठन की ओर से कहा गया कि जामुड़िया के केंदा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सामाजिक शांति कायम रखने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में नव-नियुक्त प्रभारी से क्षेत्र में सकारात्मक और प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद की जा रही है। इस अवसर पर बांग्ला पखो की ओर से कहा कि स्थानीय भाषा, संस्कृति और आम जनता की समस्याओं को समझते हुए प्रशासनिक कार्य करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंदा पुलिस फाड़ी के नए प्रभारी मिहिर दे अपने कार्यकाल में जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे। इस दौरान सम्मान ग्रहण करते हुए केंदा पुलिस फाड़ी के प्रभारी मिहिर दे ने बांग्ला पखो का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता और सामाजिक संगठनों का सहयोग पुलिस प्रशासन के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंदा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी और आम लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा। इस मौके संपादक प्रोफेसर सौविक चटर्जी, सहायक संपादक नफीस मल्लिक, प्रोसेनजीत बनर्जी, सौमित्र चटर्जी, खैरुल शेख, जसीम उद्दीन, मलय माझी सहित बांग्ला पखो जामुड़िया क्षेत्र इकाई के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। यह समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी ने क्षेत्र में अमन-चैन और विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *