नागरिक स्वास्थ्य संघ ने किया 95 नागरिकों के नेत्र में मोतियाबिंद का ऑपरेशन ।

 

मन में परोपकार की भावना, समय का तथा सामर्थ्य के अनुसार धन का सदुपयोग करें -के डी अग्रवाल ।

कोलकाता । नागरिक स्वास्थ्य संघ ने समाजसेवी के डी अग्रवाल – सरिता अग्रवाल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र आपरेशन सेवा शिविर में 95 नागरिकों के नेत्र में फेको पद्धति से मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया । के डी अग्रवाल ने सेवा शिविर में कहा उनकी माताजी कमला देवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में सेवा शिविर परिवार के सदस्यों द्वारा मातृश्री के प्रति श्रद्धांजलि है । प्रमुख अतिथि अशोक गुप्ता, अलका गुप्ता, के डी – सरिता अग्रवाल, विशाल, पंकज, अंशिका, मुक्ता अग्रवाल एवम् डॉ. ए के सिंह ने संघ के अध्यक्ष कुन्ज बिहारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष बिनोद गुप्ता, इन्द्र कुमार डागा के मार्गदर्शन में संचालित सेवा शिविर में संघ नेत्रालय का भ्रमण कर नागरिक स्वास्थ्य संघ के सेवाभावी कार्यकर्ताओं की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की । के डी अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को मन में परोपकार की भावना, समय का तथा सामर्थ्य के अनुसार धन का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी । माताजी की स्मृति में सेवा कार्य से परिवार में सभी को आत्मीय सुख का अनुभव हो रहा है । अग्रवाल परिवार के सदस्यों ने सेवा कार्यों में हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । अतिथियों का स्वागत संघ के सचिव विकास चन्द चांडक, अविनाश गुप्ता, आलोक दम्मानी, गोवर्धन मूंधड़ा, विजय बागड़ी, गोपी मूंधड़ा, विजयश्री मूंधड़ा, राजकुमार कोठारी एवम् कार्यकर्ताओं ने किया । विकास चन्द चांडक ने बताया संघ नेत्रालय में ओ सी टी के साथ लेजर, फेंको अत्याधुनिक मशीन से नेत्र ऑपरेशन किये जा रहे हैं । संचालन आलोक दम्मानी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *