
कोलकाता : पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स बंगाल (पीएसएसबी) ने आज कोलकाता स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स क्लब में आयोजित एक समारोह में 6 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 26 राष्ट्रीय पेंचक सिलाट पदक विजेताओं के साथ राजा दास को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें श्री अलेक्जेंडर थॉमस, उपाध्यक्ष, दमन एवं दीव ओलंपिक संघ तथा भारतीय पेंचक सिलाट महासंघ; पीएसएसबी के अध्यक्ष श्री तपन घोष; उपाध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा; और श्री राहुल खन्ना शामिल थे। मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपियन श्री गुरबख्श सिंह उपस्थित थे, जबकि अर्जुन पुरस्कार विजेता श्रीमती शांति मलिक विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अन्य गणमान्य अतिथियों में बंगाल ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री विश्वरूप डे; पश्चिम बंगाल सरकार के युवा कल्याण एवं खेल विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती समर्पिता राय चौधरी; तथा प्रख्यात भारतीय तैराक श्री असीम कुमार बंद्योपाध्याय शामिल थे।

पीएसएसबी ने खिलाड़ियों को स्मारक टी-शर्ट और नकद पुरस्कार प्रदान किए—स्वर्ण पदक विजेताओं को 1000 रुपये, रजत पदक विजेताओं को 700 रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 500 रुपये। राजा दास को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से 15,000 रुपये की राशि, एक स्मृति-चिह्न और उपहार प्रदान किया गया। कोच अंकित अग्रवाल एंड मुकेश शर्मा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए पीएसएसएबी ने लायंस क्लब और बंगवासी मिथिला विकास समाज, फोकस फाउंडेशन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही, इस विशेष क्षण को यादगार बनाने के लिए कोलकाता स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स क्लब के मीडिया मित्रों का भी धन्यवाद किया गया।
