पुस्तक मेला में सदीनामा के स्टॉल पर काव्य गोष्ठी सम्पन्न

कोलकाता: कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला में सदीनामा के 575 नंबर स्टॉल पर ‘शब्दाक्षर’ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि रवि प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस एक सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। प्रीत अरुन मुखोपाध्याय की सरस्वती वंदना से गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व ‘शब्दाक्षर’ बंगला भाषा की प्रदेश अध्यक्ष कवयित्री दिशा चट्टोपाध्याय व गोष्ठी के संयोजक तथा सदीनामा पत्रिका के संपादक जितेंद्र जितांशु भी अध्यक्ष के साथ मंचासीन थे। गोष्ठी का कुशल संचालन शब्दाक्षर दक्षिण कोलकाता के जिला अध्यक्ष कवि प्रदीप कुमार धानुक ने किया। गोष्ठी में काव्य पाठ करने वाले कवियों में-रवि प्रताप सिंह, जीतेन्द्र जितांशु, दिशा चट्टोपाध्याय, मिनाक्षी सांगेनारिया, सुरेश शाॅ, ओमप्रकाश चौबे, मो.अय्यूब वारसी ‘कोलकतवी’, रमेश कुमार शर्मा, अजय पोद्दार, रीता मुखर्जी, मोनालिसा रहमान, प्रीत अरुन मुखोपाध्याय आदि रचनाकार शामिल थे। सदीनामा की सहसंपादक मीनाक्षी संगेनरिया के धन्यवाद ज्ञापन के साथ काव्य अनुष्ठान का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *