शिक्षा व कौशल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए क्रांतिकारी बजट : शंकर जालान


कोलकाता, 1 फरवरी । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किया गया केंद्रीय बजट 2026-27 शिक्षा और कौशल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए क्रांतिकारी बजट है। अपना नौवां बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने लगभग सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को ध्यान में रखा है। यह कहना है स्वतंत्र पत्रकार शंकर जालान का। पत्रकार जालान ने बजट पर अपनी राय देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पृथक दल भले ही कुछ भी कहें, लेकिन यह बजट संतुलित और जनमुखी है। बजट में शिक्षा केंद्रों को मजबूत करने का जिक्र और मादक पदार्थों को महंगा करना राष्ट्र और विशेष कर युवाओं के लिए हितकर है।

शंकर जालान, स्वतंत्र पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *