आसनसोल शिल्पाचल के समाजसेवी अली हुसैन ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की,माँ के जन्मदिन पर कंबल और मिठाईया किया वितरित

आसनसोल। आसनसोल शिल्पाचल के समाजसेवी अली हुसैन द्वारा अपनी माँ के जन्मदिन को सादगी और सेवा भाव से मनाकर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। ऐसे में केक काटने के बजाय उन्होंने इस ठंड मे आसनसोल और रानीगंज के सड़क किनारे और रेलवे स्टेशन पर रह रहे गरीब, असहाय और वृद्ध लोगों को बीच अली हुसैन ने अपनी माँ के हाथो से लगभग 300 कंबल और मिठाईया वितरित किया। इस मौके पर अली हुसैन ने बताया कि अपनी माँ के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने यह तरीका चुना ताकि समाज के सबसे निचले तबके के जो लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। जिसको देकते हुए अपनी माँ के हाथो जरुरत मंद लोगो को कंबल के साथ मिठाई भी भेंट की। ताकि उन्होंने इस ठंड से कुछ राहत मिल सके। वही स्थानीय लोगों के द्वारा अली हुसैन और उनकी माता समीना खातून की इस संवेदनशीलता की काफी प्रशंसा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *