प्रेस क्लब ऑफ़ शिल्पाचल की ओर से पुलिस अधिकारी करतार सिंह का फेयरवेल समारोह

रानीगंज। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत रानीगंज पुलिस थाना के पंजाबी मोड पुलिस फाड़ी के पुलिस प्रभारी करतार सिंह का फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। करतार सिंह को आसनसोल उत्तर थाना प्रभारी के रूप में हो जाने के बाद विभिन्न संगठनों द्वारा उनके कार्यों को याद करते हुए सम्मानित व विदाई दी गई। वही प्रेस क्लब ऑफ़ शिल्पाचल की ओर करतार सिंह को विदाई देते हुए फूलो का गुलदस्त और उत्तरीय देकर सम्मानित किया। वही प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करने के साथ उज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रेस क्लब के सत्यनारायण सिंह, राजेश बर्मन, अनूप जोशी, जिशू हेब्रम सहित अन्य उपस्थित थे। इस अवसर क्लब के पदाधिकारियों ने कहां कि पंजाबी मोड पुलिस फाड़ी के प्रभारी करतार सिंह के नेतृत्व में इलाके की कानूनी व्यवस्था काफी बेहतर हुई, वह काफी मिलनसार अधिकारी हैं एवं सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्हें आसनसोल उत्तर थाना पुलिस का प्रभारी बनाया गया है हम लोग ऐसे अधिकारी के प्रति कृतज्ञ हैं, जिन्होंने बड़ी कुशलता एवं अच्छा व्यवहार से अपना कार्यकाल निभाया है एवं लोगों की समस्याओं को फौरन सुलझाने का उनका सफल तजुर्बा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *