
रानीगंज। एसआईआर के हियरिंग के दौरान विभिन्न जगहों पर भाजपा एवं तृणमूल समर्थकों के बीच मारपीट तथा विवाद देखा गया है। इसी बीच एक नई घटना शुक्रवार को रानीगंज के ब्लॉक कार्यालय में हियरिंग के दौरान देखी गई। जहां कथित रूप से भाजपा युवा नेता अभिक कुमार मंडल हियरिंग के लिए रानीगंज ब्लॉक कार्यालय में लाइन में खड़े थे जब उनका नंबर आया तो इस दौरान कथित रूप से एक तृणमूल नेता उसे एक थप्पड़ मारकर वहां से हटा दिया एवं कहा कि यह बीजेपी कर्मी यहां पर आगे आकर लोगों को परेशान कर रहा है जबकि इतने लोग यहां पर लाइन में खड़े हैं। उसे अपना काम करवाना है तो वह लाइन में आए।
इस विषय पर अभी कुमार मंडल से बात करने पर उन्होंने बताया कि मेरा हियरिंग का डेट था जब मैं लाइन में खड़ा था मेरा जब नंबर आया तो तृणमूल के गुंडो ने मेरे साथ मारपीट की एवं मुझे वहां से हटा दिया उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि 2 महीने के बाद इन सभी का हिसाब होगा। वही इस विषय पर तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण दास ने कहा कि भाजपा कमी जहां भी हियरिंग हो रहे हैं वहां पहुंच जा रहे हैं एवं वे चाहते हैं कि वोटर लिस्ट में उनका नाम काट दिया जाए यहां भी इसी तरह की घटना हुई है जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया है कोई भी मारपीट की घटना नहीं घटी है।
