बांग्लादेश में भूकंप, कोलकाता और आसपास के इलाकों में तेज झटके से दहशत

नई दिल्ली /कोलकाता : शुक्रवार सुबह बांग्लादेश में आए भूकंप के तेज झटकों से कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में दहशत फैल गई। अचानक जमीन हिलने से लोग घरों, दफ्तरों और बहुमंजिला इमारतों से घबराकर बाहर निकल आए।

यूरोपीय-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, यह भूकंप बांग्लादेश के घोराशाल इलाके के पास 5.7 तीव्रता का था। अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि भूकंप का केंद्र बिंदु नारसिंदी से लगभग 14 किलोमीटर दूर स्थित था।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह लगभग 10:10 बजे महसूस किए गए और करीब 20 सेकंड तक जारी रहे।कोलकाता के साल्ट लेक, दमदम, न्यूटाउन और हावड़ा क्षेत्रों में झटके स्पष्ट रूप से महसूस किए गए। साल्ट लेक सेक्टर 3 के निवासी ने बताया, “पंखे और सोफा लगभग सात-आठ सेकंड तक हिल रहे थे।”सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि “भले ही झटका छोटा था, लेकिन घबराहट बड़ी थी।” फिलहाल किसी भी प्रकार के नुकसान या जनहानि की खबर नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *