‘ मिशन – शक्ति ‘ अभियान का मकसद महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है:संजय सिन्हा

कोलकाता: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल की ओर से देश भर में ‘ मिशन – शक्ति ‘ अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।।रविवार–सोमवार को पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में यह अभियान चलाया गया।इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं संस्था के चेयरमैन संजय सिन्हा।संस्था की टीम विभिन्न क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकार की ओर से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान,पूर्व बर्धमान,मुर्शिदाबाद,बीरभूम,कोलकाता,बांकुड़ा,पुरुलिया आदि जिले में यह अभियान चलाया गया।ज्ञात हो कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। महिला संबंधी अपराधों की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर और साइबर अपराधों से बचने की जानकारी भी साझा की गई।
चेयरमैन संजय सिन्हा ने मानव तस्करी और बच्चों की तस्करी के संबंध में भी विस्तार से बताया। संबंधित व्यक्तियों को ऐसी अवैध गतिविधियों से सुरक्षित रहने के तरीके समझाए गए। अंत में, महिलाओं को आत्मरक्षा के सरल तरीके और खतरनाक परिस्थितियों से बचने के उपाय भी सिखाए गए।टीम में चेयरमैन संजय सिन्हा के साथ शामिल सुशील नुनिया,कौशिक रॉय चौधरी,किरण नुनिया,दीपक मित्रा,पवन सिंह,मनोज लाला,अभिजीत लाला,हीरा पाठक आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?