तरुण मजूमदार की सेहत में सुधार

 

कोलकाता । बांग्ला फिल्मों के मशहूर निर्देशक तरुण मजूमदार की सेहत में सुधार हुई है। एसएसकेएम अस्पताल के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। बताया गया है कि फिलहाल उनके शरीर में संक्रमण कुछ कम हुआ है। शुक्रवार को भी करीब दो घंटे तक उनका डायलिसिस हुआ है। चिकित्सा का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। गले में अभी भी पाइप लगी हुई है जिसके जरिए जूस दी जा रही है। साथ ही ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए भी पाइप लगी है।

उल्लेखनीय है कि सीने में दर्द और उम्र जनित समस्याओं को लेकर 22 जून को तरुण मजूमदार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। एक दिन पहले सचिवालय जाते समय अचानक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अस्पताल जा पहुंची थीं और उनकी सेहत के बारे में खोज खबर ली थी। चिकित्सकों ने बताया था कि उनकी सेहत में बहुत अधिक सुधार नहीं हो रही थी लेकिन शुक्रवार को खबर है कि वह स्वस्थ हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?