श्रीमती नीतू सिंह ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के हाफ मैराथन में रजत पदक जीतकर बढ़ाया चिरेका का मान

चिरेका परिवार में हर्ष का माहौल, दी बधाई

चित्तरंजन ,13 .10. 2025 : चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) के श्री सत्य प्रकाश,आईजी सह पीसीएससी /आर.पी.एफ, चिरेका की धर्मपत्नी और महिला कल्याण संगठन की सदस्या श्रीमती नीतू सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित मैराथन में रजत पदक जीतकर एक गौरव शाली उपलब्धि हासिल की है। जिस पर पूरा चिरेका परिवार गौरवान्वित है।

नई दिल्ली में 20वां वेदांत/ दिल्ली हाफ मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया गया था। जिसमें प्रतिभागी के रूप में श्रीमती नीतू सिंह ने हिस्सा लिया।अपने समर्पित प्रयास, प्रतिभा और कड़ी मेहनत तथा बुलंद हौसले के दम पर इन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिसके लिए इन्हें रजत पदक का सम्मान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर रेल नगर वासियों का कहना है कि यह चिरेका परिवार के समस्त निवासियों के लिए खेल क्षेत्र में प्रेरणा और नई ऊर्जा का काम करेगा। उनकी यह जीत खेल के प्रति जुनून को भी दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि पर चिरेका परिवार की ओर से बधाई की पात्र है.अंतरराष्ट्रीय स्तर के हाफ मैराथन में रजत पदक जीतने पर समस्त रेल नगरी निवासियों,कर्मचारियों और अधिकारियों में हर्ष का माहौल है। जानकारी हो कि इस हाफ मैराथन में विश्व भर से विभिन्न आयु वर्ग के करीब 45 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें श्रीमती नीतू सिंह ने पदक हासिल किया। इससे पूर्व भी श्रीमती सिंह क्षेत्रीय और स्थानीय स्तर पर इस क्षेत्र में कई कामयाबी हासिल कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?