पांडवेश्वर। एक ही दिन, एक ही समय पर तृणमूल भाजपा के कार्यक्रम होने से इलाके मे तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.यह घटना पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के लाउदोहा गाँव में हुई। पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पाया गया। पांडवेश्वर के दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के एक गाँव में भाजपा ने स्थानीय मंदिर में चंडीपाठ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी मौजूद थे। उसी समय, तृणमूल उसी स्थान पर रक्षाबंधन उत्सव और भाषा आंदोलन कार्यक्रम आयोजित कर रही थी। जैसे ही जितेंद्र तिवारी इलाके में दाखिल हुए, तृणमूल कार्यकर्ताओं ने जय बांग्ला, जय दुर्गा, जय काली के नारे लगाने शुरू कर दिए और जवाब में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया, जिससे माहौल गरमा गया। पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पाया गया। घटना के संबंध में तृणमूल प्रखंड अध्यक्ष शतदीप घटक ने कहा कि भाजपा पहले राम के नाम पर राजनीति करती थी। अब वह माँ काली और माँ दुर्गा के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा गिरगिट की तरह रंग बदल रही है। बंगाल की जनता धर्म पर राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी।वहीं, जीतेन्द्र तिवारी ने कहा कि दुर्गा पूजा आ रही है। इसीलिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंडी पाठ का आयोजन किया है। मैं उस कार्यक्रम में शामिल होने आया था। लेकिन तृणमूल कार्यकर्ताओं ने चंडी पाठ रोक दिया। तृणमूल बंगाल की धरती पर चंडी पाठ नहीं चाहती। इसीलिए उन्होंने यह घटना करवाई, जितेन बाबू ने आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि छह महीने बाद देवी दुर्गा यहाँ के तृणमूल विधायक नरेंद्र चक्रवर्ती को नष्ट कर देंगी।