पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

राष्ट्रीय कवि संगम की मधुश्रावनी सरस काव्य गोष्ठी संपन्न

कोलकाता 28 जुलाई । राष्ट्रीय कवि संगम की दक्षिण हावड़ा जिला इकाई द्वारा “सावन की फुहार” के बीच एक काव्य गोष्ठी का आयोजन रविवार को जोंका में किया गया । कार्यक्रम हावड़ा जिला के महामंत्री नीलम झा के आवास पर हुआ।
इस अवसर पर भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया, जो एक महान वैज्ञानिक, युवाओं के आदर्श और भारत के पूर्व राष्ट्रपति थे। उन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हावड़ा जिला के संरक्षक चंद्रकान्त झा जी ने किया और संचालन रंजना झा ने किया। कार्यक्रम में कृष्णा नंद मिश्र विशिष्ट अतिथि और सुनील ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष हिमाद्रि मिश्रा ने सरस्वती वंदना से किया। नीलम झा ने सावन मास में शिव जी पर एक रचना प्रस्तुत कर वातावरण को शिवमय कर दिया। काव्यस्वरों में किरण ईस्सर, शोभा रंजना, रेणु शर्मा, सुनील ठाकुर, जया ठाकुर, डोरेस खाका आदि प्रमुख रहे।

अध्यक्षीय अभिभाषण में चंद्रकांत झाजी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा, “सावन है मन भावन, ऋतु सुहावन।” उन्होंने कहा कि धरती को शस्य श्यामला बनाने हेतु सावन का होना अपरिहार्य है। अंत में, महामंत्री नीलम झा ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *