Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/ahscw237zdpo/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
विधायक गोपाल शर्मा और जिलाध्यक्ष गोयल ने बूथ संख्या 180 पर सुनी मन की बात - Kolkata Saransh News

विधायक गोपाल शर्मा और जिलाध्यक्ष गोयल ने बूथ संख्या 180 पर सुनी मन की बात

वार्ड 52 के देवी नगर में हुआ आयोजन, ठाकुर रणधीर सिंह शेखावत पार्क में पौधारोपण भी किया

जयपुर (आकाश शर्मा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में हरित राजस्थान की थीम के साथ सुना गया। विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल भी शामिल हुए। दोनों ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजन की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वार्ड 52 देवी नगर स्थित बूथ संख्या 180 पर सुना और देखा। इसके बाद विधायक गोपाल शर्मा और जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हरित राजस्थान अभियान के अंतर्गत ठाकुर रणधीर सिंह शेखावत पार्क में पौधारोपण भी किया।

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार प्रदेश को विकसित बनाने के साथ ही हरित राजस्थान अभियान के माध्यम से प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में विशेष काम कर रही है।
वहीं, भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सिविल लाइंस विधानसभा में हर बार एक नए उत्सव के तौर पर किया जाना सराहनीय ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों के अनुकरणीय और प्रेरणादायक पहल है।

इस अवसर पर श्याम नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, वार्ड अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, स्थानीय पार्षद एवं उद्यान समिति की अध्यक्ष पूनम शर्मा, सिविल लाइंस भाजपा मंडल अध्यक्ष इंदु परमार, बनीपार्क भाजपा मंडल अध्यक्ष निखिल वर्मा, शांति नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, पार्षद चेयरमैन रवि प्रकाश सैनी, चेयरमैन पवन शर्मा नटराज, चेयरमैन अंशु शर्मा, चेयरमैन ज्योति चौहान, चेयरमैन धीरज शर्मा, चेयरमैन मनोज मुद्गल, पार्षद राजेश कुमावत, मंडल महामंत्री, पार्षद प्रत्याशी, विभिन्न मोर्चा, वार्ड अध्यक्ष और बूथ स्तर तक के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *