कोलकाता में भाजपा नेताओं ने किया योग

 

कोलकाता । विश्व योग दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के रानी रासमणी सरणी से लेकर धर्मतल्ला की सड़कों पर भाजपा नेताओं ने मंगलवार को सुबह सुबह योग किया है। इसमें प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष के अलावा सांगठनिक महासचिव अमिताभ चक्रवर्ती भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष तनुजा चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और अन्य नेता उपस्थित थे। कोलकाता के दिल कहे जाने वाले धर्मतल्ला के इस इलाके में सुबह-सुबह न केवल भाजपा कार्यकर्ता बल्कि मॉर्निंग वॉक करने वाले सैकड़ों लोग विश्व योग दिवस का लोगो लगे टी शर्ट पहन कर राजपथ पर एकत्रित हो गए थे जहां योग प्रशिक्षक की देखरेख में योगाभ्यास किया गया है। दिलीप घोष ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को योग की धरोहर दी है जिसे आज मीडिल ईस्ट से लेकर यूरोप और अरब देश भी अपना चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और अचूक रणनीति की वजह से आज दुनिया भर में भारत का मान बढ़ रहा है। विश्व योग दिवस भी उसी का एक प्रमाण है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के देश आज योग कर रहे हैं और इसके शारीरिक और मानसिक लाभ को समझ रहे हैं लेकिन भारत में कुछ लोगों को भारतीय संस्कृति और हमारी परंपराओं से समस्या है।

इसी तरह से मालदा उत्तर में खगेन मुर्मू और दार्जिलिंग में राजू बिष्ट और अन्य नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?