पाच करोड़ की लागत से बने उच्च जलाशय का लोकार्पण,सिविल लाइंस के हर घर में पहुंचेगा शुद्ध पेयजल : गोपाल शर्मा

 

14 लाख लीटर क्षमता के उच्च जलाशय से लाभान्वित होंगे वार्ड 47, 48 और 51 के निवासी

जयपुर (आकाश शर्मा)। विधायक गोपाल शर्मा ने शनिवार को सिविल लाइंस वासियों को बड़ी सौगात दी। शर्मा ने रामनगर में 14 लाख लीटर क्षमता के उच्च जलाशय का लोकार्पण किया और 75 हॉर्स पावर के पंप हाउस का स्विच ऑन किया।
विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि शहरी पुनर्गठन जल प्रदाय योजना के अंतर्गत स्वीकृत पानी की टंकी का कुछ ही महीनों में त्वरित गति से निर्माण कार्य पूरा होना और  लोकार्पण होना विकास कार्यों के प्रति भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भजनलाल सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। प्रदेश में द्रुत गति से विकास कार्यों की शृंखला निरंतर जारी है। इसी क्रम जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्देशन में निर्मित इस स्वच्छ उच्च जलाशय से हजारों परिवारों को राहत मिलेगी। साथ ही सिविल लाइंस के हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का काम भी जल्द पूरा होगा।
शहरी पुनर्गठन जल प्रदाय योजना के तहत रामनगर, सोडाला में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग राजस्थान सरकार को ओर से 4.95 करोड़ रुपए की लागत से पानी की टंकी का निर्माण किया गया था। 14 लाख लीटर क्षमता के इस  उच्च जलाशय से हेरिटेज निगम के वार्ड 47 में डूंडलोद हाउस और सिविल लाइंस क्षेत्र, वार्ड 48 में नंदपुरी , गोविंदपुरी और वार्ड 51 में रामनगर, रामनगर विस्तार, स्वेज फार्म के निवासी लाभान्वित होंगे। साथ ही 75 हॉर्स पावर क्षमता के पंप हाउस से क्षेत्र में उच्च दबाव से जलापूर्ति होगी जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में कम दबाव की जलापूर्ति से निजात मिलेगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार कल्याण सिंह शेखावत, पीएचईडी एसई अनिल शर्मा, भाजपा सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष इंदु परमार, श्याम नगर मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, बनीपार्क मंडल अध्यक्ष निखिल वर्मा, शांति नगर मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, जिला मंत्री एवं पार्षद रेखा राठौड़, पार्षद राहुल शर्मा, राजेश कुमावत, पार्षद एवं चेयरमैन पवन शर्मा नटराज एवं रवि प्रकाश सैनी, पार्षद प्रत्याशी अनिल बागड़ा एवं सुखदेव गुप्ता, पूर्व चेयरमैन भंवर सैनी, पूर्व पार्षद जगदीश राजौरिया, मनोज खांडल, कालीचरण शर्मा, ओम प्रकाश बागड़ा, शैलेंद्र माथुर, दया शर्मा, मेघना कुमावत पीएचईडी के एक्सईएन भंवर सिंह कृष्णावत, एईएन अजीत सिंह यादव, जेईएन नैना शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?