सत्संग भवन में रथयात्रा उत्सव

कोलकाता । सत्संग भवन में रथयात्रा उत्सव में भगवान जगन्नाथ के रथ की परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु भक्तों ने आस्था, भक्ति भावना से पूजा – अर्चना की । निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के सानिध्य में रथयात्रा उत्सव में सत्संग भवन के ट्रस्टी पण्डित लक्ष्मीकांत तिवारी, शकुन्तला तिवारी, सत्यनारायण भट्टड़, मुकेश शर्मा, प्रदीप आसोपा ने श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया । भागवताचार्य प्रभाकर कृष्ण महाराज, युवाचार्य आकाश शर्मा, पुरुषोत्तम तिवारी, पंडित लालजी मिश्रा, मंगल भारती, डॉ. रविशंकर मिश्रा, समाजसेवी सुरेश कौशल, कुलदीप दीक्षित, शशिकांत मिश्रा, अशोक शुक्ला, बिमल बाजपेई, राजन तिवारी, सज्जन वर्मा, राजू शर्मा, अशोक तिवारी, अभय पाण्डेय एवम श्रद्धालु रथयात्रा में भाव विभोर हो गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *