दुर्गापुर में विवाहिता की मौत,ससुराल वालों पर लगा हत्या करने का आरोप

दुर्गापुर। दुर्गापुर में एक विवाहिता की रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिवार ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मृतका की पहचान मेघा बैरागी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 वर्ष थी। वह बांकुड़ा के पतरासाइयार की रहने वाली थी। मेघा की शादी 2019 में दुर्गापुर के गोपालमठ निवासी विधान दास के साथ हुई थी। शादी के समय दहेज में एक लाख रुपये नकद, 4 तोला सोने के जेवरात और अन्य सामान दिए गए थे।मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही मेघा को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। मेघा की मां ने बताया कि उसकी बेटी को सास और ननद ने शादी के बाद से ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। बेटा होने के बाद पति भी उनकी बेटी के साथ बुरा व्यवहार करने लगा। उन्होंने डेढ़ साल बाद फिर से एक लाख रुपये दिए, लेकिन इसके बावजूद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को कई बार मारा-पीटा गया था। एक बार तो उनकी बेटी की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें उसे अपने घर ले जाना पड़ा था। बाद में पति ने माफी मांगी और मेघा को वापस ले गया। लेकिन अब उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।मृतका के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति विधान दास और सास अंजलि दास को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?