भारतीय सेना का जवाबी हमला
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का प्रतिशोध लेते हुए ‘आपरेशन सिंदूर’ का संचालन किया। मंगलवार की रात 1:05 से 1:30 बजे के बीच, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में तेज़ी से एयर स्ट्राइक की, जिसमें 90 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।
सूत्रों के अनुसार, इस एयर स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर का पूरा परिवार भी मारा गया है। पाकिस्तान के मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय सेना ने मसूद अजहर के निवास पर हमला किया, जिसमें 10 लोगों की जान गई। मसूद अजहर ने इस घटना की पुष्टि की है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सीमा से लगभग 100 किलोमीटर दूर बहाबलपुर में रात 1:30 बजे भारतीय सेना ने इस ठिकाने पर बमबारी की, जहां मसूद अजहर का परिवार सो रहा था। बम गिरते ही परिवार के 10 सदस्य मारे गए, हालांकि उस समय मसूद अजहर घर पर मौजूद नहीं था।
