उत्तर 24 परगना, 01 अप्रैल । जगद्दल गोलीकांड मामले में बैरकपुर से पूर्व भाजपा सांसद अर्जुन सिंह मुश्किल में फंस गए हैं। बैरकपुर एसीजेएम अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। जांच अधिकारी ने आज न्यायाधीश मनिका चटर्जी की अदालत में गिरफ्तारी वारंट के लिए आवेदन किया। न्यायाधीश ने उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया। हालांकि, अर्जुन सिंह फिलहाल राज्य से बाहर हैं। इस मामले में पहले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जगद्दल पुलिस स्टेशन के आईसी मधुसूदन मंडल अर्जुन सिंह के घर गए और उनसे पूछताछ भी की थी। उस समय गिरफ्तारी का खतरा था। अब गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है।
