माथुरवैश्य भवन में फूलों की होली एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम

कोलकाता । श्री माथुर वैश्य जनहित परिषद के होली मिलन समारोह में सदस्य – कलाकारों ने बृज की फूलों की होली सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से भाव विभोर किया । परिषद के अध्यक्ष सतीश (सीताराम) गुप्ता, सचिव सुरेश कौशल, सुरेन्द्र गुप्ता, नाथूराम गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, हरि प्रकाश, राजीव कौशल, राजीव गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, अशोक (जानकी), संयोजक अनुपम लाल गुप्ता, जगदीश लाल गुप्ता, विश्वनाथ पारोलिया, चन्द्र प्रकाश, रमेश (सी ए), बॉबी गुप्ता, अजय, मनोज, मुकेश, रामकुमार, श्याम बाबू, विवेक, राकेश गुप्ता एवम पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामना दी । कार्यकर्ताओं ने सदस्यों का स्वागत किया । बच्चों द्वारा राधा – श्रीकृष्ण के साथ लोकगीत – संगीत, नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की सभी ने सराहना की । सांस्कृतिक उपसमिति के सदस्य सीताराम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, जवाहर गुप्ता, मंजू कौशल, नीलम गुप्ता, रजनी गुप्ता, राजकुमार, मुकेश, राजकुमार (लाला), गिरिराज गुप्ता का सक्रिय सहयोग रहा । उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये बच्चों को पुरस्कृत किया गया । समाज के लोगों को होली पर उपाधियों से विभूषित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *