अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर रानीगंज श्री दुर्गा विद्यालय मे बहुभाषी प्रतियोगिता का आयोजन

 

रानीगंज। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रानीगंज श्री दुर्गा विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्राथमिक विभाग में बहुभाषी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को दूसरी भाषाओं के प्रति सम्मान विकसित करने और उन्हें सीखने के महत्व के बारे में बताया गया। संस्कृत भाषा के महत्व को विशेष रूप से रेखांकित किया गया, क्योंकि इसे अनेक भाषाओं की जननी और देववाणी माना जाता है। विद्यालय शिक्षकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई और बच्चों को भाषाई विविधता की विशेषता से अवगत कराया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह राठौड़ ने कहा इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भाषाओं के प्रति सम्मान और उनकी विविधता को समझने की जागरूकता बढ़ाना है। संस्कृत सहित सभी भाषाओं का ज्ञान आवश्यक है, क्योंकि भाषा ही हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोने का माध्यम होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *