विकास की राह पर बढ़ रहा सिविल लाइंस : गोपाल शर्मा

गुर्जर की थड़ी शांति नगर से शिप्रा पथ मुख्य सड़क का सवा दो करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य शुरुआत

जयपुर (आकाश शर्मा)। विधायक गोपाल शर्मा ने गुरुवार को वार्ड 52 और 54 के क्षेत्र में गुर्जर की थड़ी से शिप्रा पथ की मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। जेडीए की ओर से सवा दो करोड़ रुपए की लागत से 80 फीट चौड़ी और करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि सिविल लाइंस गुंडागर्दी, लूटपाट, हफ्ता वसूली जैसी अराजकता के दौर से बाहर निकलकर अब विकास की राह पकड़ चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान वित्त वर्ष में करीब 1300 करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं और आगामी वित्त वर्ष में भी सैकड़ों करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली है।

विधायक शर्मा ने कहा कि 2027 में जयपुर जब 300 वर्ष का हो जाएगा तब सिविल लाइंस शहर का सर्वश्रेष्ठ विधानसभा क्षेत्र बनने की ओर अग्रसर होगा। शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के जमाने में एक विभाग सड़क बनाता था दूसरा 2-5 दिन बाद उसको खोद देता था लेकिन अब समन्वय से काम हो रहा है। हाइटेंशन लाइन भूमिगत करने के लिए बिना बजट की योजना के साथ खोदी गई सड़कें अब दोबारा बनना शुरू हुई है। इससे बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी।

इस दौरान भाजपा पार्षद पूनम शर्मा, पार्षद अंशु शर्मा, पार्षद पवन शर्मा नटराज, विधानसभा प्रभारी सोहन बड़ोदिया, पूर्व चेयरमैन भागचंद जैन, श्याम नगर मंडल उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, मंडल महामंत्री मानवेंद्र सिंह शेखावत, वार्ड अध्यक्ष लाल सिंह, वार्ड अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, ओम प्रकाश बागड़ा, दीपक शर्मा, बूथ अध्यक्ष मनीष कुमार, युवा नेता प्रथम कुमावत समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *