जामुड़िया। दिल्ली चुनाव जितने के बाद भाजपा उत्साह से लबरेज है वही पश्चिम बंगाल मे होने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारीया जोर-शोर से कर रही है इसके लिये भाजपा के कार्यकर्ता हर जगह जगह पर बैठक कर इस विधानसभा चुनाव में इनकी जीत किस प्रकार से सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा कर रही है इसी क्रम में आज भाजपा मंडल अध्यक्ष चार के नेतृत्व में जामुड़िया के नंदी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया संवाददाता सम्मेलन से पहले जामुड़िया मंडल चार अध्यक्ष के पद पर संजय सिंह को दुसरी बार चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया इस संवाददाता सम्मेलन के मौके पर जामुड़िया मंडल चार अध्यक्ष संजय सिंह तापस राय संतोष सिंह प्रमोद पाठक साधन माजी अनिरुद्ध पासवान सहित भाजपा के कार्यकर्त्ता एवं समर्थक उपस्थित थे यहां संजय सिंह को एक बार फिर से मंडल चार का अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर जामुड़िया मंडल चार के भाजपा नेताओं की तरफ से उनको सम्मानित किया गया। इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि वह खुद को बेहद गौरवान्मित महसूस कर रहे हैं कि पार्टी की तरफ से उनपर फिर से भरोसा जताया गया है। संजय सिंह ने कहा कि अब सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य है और वह आने वाले बंगाल चुनाव में टीएमसी को सत्ता से उखाड़ फेंकना। इसके लिए फरवरी से ही मुहिम शुरू की जाएगी।
