उल्लासपूर्ण संपन्न हुआ हिन्दी साहित्य परिषद का दुसरा मासिक काव्य महोत्सव

 

कोलकाता,17 फरवरी! कोलकाता के गरिया स्थित आशीर्वाद अतिथि गृह में हिन्दी साहित्य परिषद द्वारा दुसरी मासिक गोष्ठी का आयोजन परिषद अध्यक्ष संजय शुक्ल के मार्गदर्शन और नन्दू बिहारी के संयोजन में सोल्लास संपन्न हुआ।इस अवसर पर हिन्दी साहित्य परिषद ने झारखंड के जमशेदपुर से पधारी कवयित्री द्वय डाॅ रागिनी भूषण और सोनी सुगंधा का सम्मान और काव्य महोत्सव का आयोजन डाॅ सुशीला ओझा के अध्यक्षता में किया।इस अवसर पर शहर के 45 कवियों ने अपने काव्य रस के सुगंध से काव्य वाटिका को अति सुगंधित कर दिया।निरंतर 5 घंटे तक एक से बढकर एक सृजन के साथ साथ वसंत और फाग भी पढा गया।

कार्यक्रम का आरंभ नन्दू बिहारी द्वारा गणेश वंदना और प्रणति ठाकुर के सरस्वती वंदना एवं परिषद अध्यक्ष संजय शुक्ल के स्वागत वक्तव्य से हुआ। इसके बाद दो बच्चों की आवृति में विद्या झा ने कालीदास और फैजल गोंडवी ने हास्य की कविता पढी।पश्चात क्रमश सभी रचनाधर्मी ने अपने धर्म का पालन करते हुए एक से बढ़कर एक रचना सुनाये।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे गीतकार चन्द्रिका प्रसाद पाण्डेय अनुरागी नन्द लाल सेठ रौशन रंजीत भारती रामनारायण झा देहाती गजेन्द्र नाहटा अवधेश मिश्र रामपुकार सिंह विश्वजीत शर्मा आदित्य त्रिपाठी वंदना पाठक श्वेता गुप्ता डाॅ शिप्रा मिश्रा शाहिद फरोगी अयूब खान दिनेश धानुक पुनीत अग्रवाल कमल पुरोहित शकील गोंडवी अनुज कुमार जीवन सिंह सोहेल खान सोहेल जतिब हयाल कालिका प्रसाद उपाध्याय अनीसा शाबरी रीमा पांडेय सत्यप्रकाश दूबे एवं शब्दाक्षर प्रमुख रवि प्रताप सिंह की विशेष उपस्थिती रही।
कार्यक्रम का अद्भुत संचालन प्रदीप कुमार धानुक ने किया तो धन्यवाद ज्ञापन डाॅ मनोज मिश्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *