ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के बेलबाद मे डीओ लोडिंग को लेकर तनाव, तीन गाड़ियों में तोड़फोड़

 

जामुड़िया। ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के बेलबाद कोलियरी में डीओ लोडिंग एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के सुबह अज्ञात लोगों ने डीओ के तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलबाद कोलियरी में डीओ लोडिंग को लेकर पहले से ही असंतोष था। स्थानीय लोगों की मांग थी कि लोडिंग कार्य मैन्युअल तरीके से हो और इसमें स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दी जाए। 11 जनवरी को पड़ासिया और बेलबाद कोलियरी के लोगों ने इसका विरोध भी जताया था, हालांकि एक दिन बंद रहने के बाद किसी तरह से लोडिंग कार्य को चालू रहा। मालूम हो कि पिछले साल भी इसी तरह के विवाद के चलते इलाके में कई आंदोलन हुए थे, जिनमें गोली चलने कि घटना प्रकाश में आई थी। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आगे स्थिति क्या होगी और प्रशासन इस पर क्या कदम उठाएगा। हालांकि इस घटना को लेकर थाने में किसी तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं हुई। वहीं स्थानीय लोगों इलाके में हो रहे घटनाओं को लेकर डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। तोड़फोड़ की घटना के बावजूद भी डीओ लोडिंग कार्य जारी रहा। वह इस संबंध में ट्रक ड्राइवरों धीरज कुमार सिंह एवं नरेश कुमार जैसे ट्रक ड्राइवर ने बताया कि सुबह 5:00 बजे करीब या घटना घटी है घटना के पीछे की क्या उद्देश्य है उन्हें नहीं पता। लेकिन ट्रक ड्राइवर इस घटना से काफी डरे हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *