जामुड़िया के श्रीपुर पुलिस फाड़ी को मिली बड़ी सफलता,लापता बच्चे को परिवार से मिलाया

जामुड़िया। जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी पुलिस ने तत्परता और कुशलता का परिचय देते हुए, 6 दिनों से लापता 14 वर्षीय  मोहम्मद हुसैन रजा को ढूंढकर उसके परिवार से मिलाने में सफलता पाई है। जामुड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीपुर निवासी मोहम्मद हुसैन रजा (पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद इम्तियाज) अचानक घर से अचानक गायब हो गया था। परिवार के लोगों ने श्रीपुर पुलिस फाड़ी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और बच्चे की तलाश शुरू की। श्रीपुर फाड़ी प्रभारी मोहम्मद मेहराज अंसारी और पुलिस अधिकारी रंजीत सरकार ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए 6 दिनों के भीतर बच्चे को आसनसोल क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया। वही परिवार को जब यह खबर मिली, तो घर में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि, पुलिस द्वारा बच्चे की गुमशुदगी के कारणों और उससे जुड़ी अन्य जानकारियों पर अभी कोई बयान नहीं दिया गया है। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई ने एक परिवार को राहत और खुशी प्रदान की है। वही तेज़ कार्रवाई से न केवल परिवार को राहत मिली बल्कि स्थानीय लोगों का भी पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ। पुलिस की मुस्तैदी और पेशेवर जांच की तारीफ इलाके जमकर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *