भाजपा पार्षद चैताली तिवारी को नगर निगम के विपक्ष का नेता चुना गया

 

आसनसोल (संवाददाता) :आसनसोल नगर निगम के वॉर्ड संख्या 27 की पार्षद चैताली तिवारी को भाजपा के द्वारा विपक्ष का नेता बनाया गया है। शुक्रवार की देर शाम को पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे ने इसकी घोषणा की। साथ ही भाजपा पार्षद चैताली तिवारी को इस पद पर नियुक्त करने के लिए पत्र भेजा गया। पत्र के माध्यम भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे ने कहा की पार्टी नेतृत्व ओर आसनसोल नगर निगम में सभी भाजपा पार्षदों से विचार विमर्श के उपरांत यह फैसला लिया गया है।आसनसोल नगर निगम में विपक्ष नेता के रूप में चैताली तिवारी भाजपा के आदर्शों पर चलने की सक्रिय भूमिका का पालन करेंगी। भाजपा पार्षद चैताली तिवारी आसनसोल नगर निगम के सभी भाजपा पार्षदों को धन्यवाद दिया। भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता ने हर्ष वक्त करते हुऐ कहां की भाजपा के सभी पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा निगम की विपक्ष नेता चैताली तिवारी को बधाई देने का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *