मेनका सिनेमा हॉल के सामने श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति द्वारा  पार्षद श्रीमती मनीषा बोस ने किया जल प्याऊ का उद्घाटन

कोलकाता ; कोलकाता की सुपरिचित सेवा संस्था श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति द्वारा कोलकाता के मेनका सिनेमा हाल (लेक) के सामने जल प्याऊ का उद्घाटन वार्ड न-87 की पार्षद श्रीमती मनीषा बोस के करकमलो से तथा समिति के अध्यक्ष श्री विवेक गुप्ता की देख रेख में एवं समिति के प्रधानसचिव श्री बिमल दीवान, उप-सचिव श्री पवन बंसल एवं श्री सुभाष सवालदवाला के उपस्थिति में किया गया एवं पार्षद श्रीमती मनीषा बोस के आभारी है जिनका भरपूर सहयोग समिति को मिला। इस मशीन द्वारा संचालित शीतल जल प्याऊ का निर्माण शीला कानोड़िया फाउंडेसन अपने पूर्वजो एवं ट्रस्टी स्व० श्याम सुन्दर कनोड़िया के स्मृति में अपने आर्थिक सहयोग से किया। दानदाता की ओर से श्रीमती अनुजा टांटिया उद्धघाटन में उपस्थित थी । इस प्याऊ से राहगीरों को शीतल जल का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता के प्रयास से अपने चिर-परिचित दानदाताओं के आर्थिक सहयोग से कोलकाता महानगर एवं इसके उपनगरीय क्षेत्रों में और भी कई जगहों पर मशीन द्वारा संचालित शीतल जल प्याऊ चल रहा है एवं साथ ही नए प्याऊ का निर्माण करने की योजना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कार्यकर्त्ता जय प्रकाश गुप्ता, मनोज चौधरी, सौरभ अग्रवाल, पुनीत कनोई, राजेश मानसकिया, दुर्शीचाँद अग्रवाल, महेश काबरा, सुनीता झुनझुनवाला, दिनेश खेमका, आदि की उपस्थिती एवं सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *