‘राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी कोलकाता में’

कोलकाता। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी दो दिवसीय यात्रा पर 25 दिसम्बर को कोलकाता आयेंगे। राजस्थान परिषद के महामंत्री अरुण प्रकाश मल्लावत ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री देवनानी 25 दिसम्बर को अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के 90 वें स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। वे इस अवसर पर सम्मेलन के मुखपत्र “समाज विकास विशेषांक” पत्रिका का लोकार्पण भी करेंगे।
श्री मल्लावत ने आगे बताया कि श्री देवनानी अपने कोलकाता प्रवास के दौरान राजस्थान की विभिन्न नागरिक परिषदों के पदाधिकारियों एवं प्रवासी राजस्थानियों से भी मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *