
पुरुलिया : शुक्रवार को झालदा के रुक्ष्मिणी देवी पीपुरिया सेवा मेडिकल सेंटर में रांची के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ बरुण कुमार ने चर्चा में भाग लिया। रांची हार्ट केयर क्लिनिक के तत्वावधान में सेमिनार आयोजित की गई। करीब एक घंटे तक चर्चा चली।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में रांची से आए डॉक्टर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से हृदय रोग की विस्तृत जानकारी दी और बीमारी से बचने के उपाय पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
डॉ बरुण ने कहा कि, चिकित्सा के दौरान देखा गया है कि सिर्फ बूढ़े ही नहीं कम उम्र के लोगों को भी हार्ट अटैक आ सकता है।
उन्होंने कहा कि खान-पान और विलासितापूर्ण जीवनशैली के कारण भी हृदय रोग की संभावना बढ़ रही है। उद्यमियों की ओर से महेंद्र रूंगटा और संजय चांद ने कहा कि भविष्य में इस तरह के सेमिनार आयोजित किये जायेंगे, जिससे झालदा के लोग उपकृत हों।
